{"_id":"5a63719b4f1c1b74268b5745","slug":"71516466587-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो टिप्पर किए जब्त, 30 हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो टिप्पर किए जब्त, 30 हजार जुर्माना वसूला
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मौके पर वसूला 30 हजार जुर्माना
एसपी गौरव सिंह ने खनन माफिया पर चलाया चाबुक
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)।
जिला पुलिस बद्दी के कप्तान का अवैध खनन कारोबारियों और खनन कार्य में जुटे वाहनों के खिलाफ अभियान जारी है। शनिवार को भी दो टिप्परों को अवैध खनन में शामिल होने पर पुलिस ने कब्जे में लिया है। इसके अलावा मौके पर 30 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला है। एसपी गौरव सिंह ने बद्दी में कार्यभार संभालते ही खनन कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है।
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार को अवैध खनन कार्य में जुटे दो टिप्परों पर कार्रवाई की। यह टिप्पर शादी सिंह निवासी हरियाणा के बताए जा रहे हैं। एसपी बददी गौरव सिंह ने कहा कि खनन कारोबारियों सहित गैर कानूनी कार्य करने वाले लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए ऐसे लोग बाज आ जाएं अन्यथा पुलिस उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। कहा कि पुलिस का खनन कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
अनियंत्रित होकर राहगीरों से
टकराई बोलेरो, दो लोग जख्मी
बद्दी (सोलन)। थाना बद्दी के तहत विंडसर कंपनी के पास चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देने से दो राहगीर इसकी चपेट में आ गए। इससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद वाहन भी सड़क में पलट गया। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में रोहित कुमार ने बताया कि वह ड्यूटी के लिए अपने घर से बौलेरो में सवार होकर जा रहा था। वाहन को सुखराम चला रहा था। विंडसर कंपनी के पास पहुंचे तो चालक सुखराम वाहन से नियंत्रण खो बैठा और राह में चल रहे तनवीर तथा शमीम को टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक घायल हो गए। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।