{"_id":"5a202de74f1c1b193e8b5d63","slug":"71512058343-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायल में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चायल में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (सोलन)। चायल बस स्टैंड की वर्षाशालिका में अज्ञात हत्यारों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक के सिर पर पत्थर से वार किए गए हैं। चेहरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। पुलिस के मुताबिक इसे कुत्तों ने नोच खाया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद इसमें हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात देररात की बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक व्यक्ति के सिर पर पत्थर से वार करके उसे मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को शक के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चायल बस स्टैंड के पास वर्षा शालिका में शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा शव का चेहरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। मृतक के सिर पर चोटों के निशान थे। रात भर बाहर रहने के कारण कुत्तों ने शव को बुरी तरह से नोच डाला था। पुलिस ने मृतक की पहचान ताला मरांडी (40) पुत्र चीकू मरांडी गांव कमांड चंडूता जिला कटिहार बिहार के रूप में की है। पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा।
शव का करवाया जा रहा पोस्टमार्टम : एसपी
एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस को शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में यह हत्या का मामला पाया गया है। इसके तहत एक व्यक्ति को शक के आधार पर गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके बाद मृत्यु के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
अब कुत्तों का खौफ, मुंह
लग चुका है इंसानी खून
चायल। बस अड्डे की वर्षाशालिका में कत्ल की वारदात से हर कोई दहशत में है। लोगों का कहना है कि इस तरह के मामलों से क्षेत्र की शांति भंग होती है। लेकिन सबसे ज्यादा खौफ लोगों को अब उन कुत्तों से हैं जिन्होंने कत्ल होने के बाद व्यक्ति का चेहरा नोंच खाया है। लोगों का कहना है कि कुत्तों के मुंह अब इंसानी खून लग चुका है। ऐसे में वह किसी पर भी हमला कर सकते हैं। ऐसे में वह ज्यादा खूंखार भी हो सकते हैं। लोगों ने इन कुत्तों को जल्द पकड़ने की मांग की है। क्षेत्र में करीब चालीस आवारा कुत्ते हैं। खासकर लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों पर यह झपट सकते हैं लिहाजा इस मामले में संबंधित विभाग को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। कुत्तों ने इंसानों के खून का स्वाद चख लिया है लिहाजा वह लोगों पर हमला कर सकते हैं।