फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मजदूर की कनपटी पर बंदूक तान शहर छोड़ने की धमकी

मजदूर की कनपटी पर बंदूक तान शहर छोड़ने की धमकी

Wed, 29 Nov 2017 10:08 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
मजदूर की कनपटी पर बंदूक तान शहर छोड़ने की धमकी
pistol
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक शहर परवाणू में पिछले दिनों शहर के एक फार्मा उद्योग में तैनात मजदूर के साथ मारपीट मामले में पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मारपीट के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने मजदूर के साथ डंडों से पिटाई कर उसके कनपटी पर बंदूक तान दी थी। आरोप है कि बदमाशों ने उसे शहर छोड़ने की भी धमकी दी थी। इसके बाद इस मामले की पुलिस में शिकायत की गई थी लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 17 अक्तूबर को शहर के सेक्टर चार में स्थित फार्मा उद्योग में कार्यरत मजदूर हरदीप सिंह उर्फ (लक्की) निवासी बैजनाथ कांगड़ा अपने कमरे के साथ ही कटिंग करवाने गया था। इसके बाद जब वापस आ रहा था तो वहीं खड़े ट्रक के पीछे से दो नकाबपोश निकले और उसे धक्का मारकर नीचे झाड़ियों में गिरा दिया। यहां पर पहले से ही दो अन्य नकाबपोश मौजूद थे। इसके बाद चारों ने मिलकर मजदूर की डंडों से पिटाई कर दी। फिर कनपटी पर पिस्तौल तानकर उसे जान से मारने की धमकी के साथ शहर छोड़ने को कहा। इसके बाद चारों लड़के बिना नंबर की बाइक से मजदूर का कालका तक पीछा करते रहे। मजदूर रात को ही अपने गांव को वापस चला गया। मामला जब मजदूर यूनियन सीटू के पास गया तो मजदूर को दोबारा से परवाणू बुलाया गया। 18 अक्तूबर को पुलिस थाना परवाणू में इस बारे में मामला दर्ज किया गया। लेकिन इसके बाद अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इससे सीटू और मजदूरों में आक्रोश है।
विज्ञापन


जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपी : कमलचंद
परवाणू थाना के प्रभारी कमल चंद ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने मजदूरों से बेखौफ होकर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed