फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   आईपीएच के स्टोर आग प्लास्टिक की पाइपें जलीं

आईपीएच के स्टोर आग प्लास्टिक की पाइपें जलीं

Sun, 26 Nov 2017 10:09 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
आईपीएच के स्टोर आग प्लास्टिक की पाइपें जलीं
सोलन शहर में आईपीएच के स्टोर में लगी अाग। - फोटो : अमर उजाला
सोलन। बीमा निगम कार्यालय के पास आईपीएच विभाग के स्टोर में रखी पाईपों में रविवार को अचानक आग लग गई। इससे विद्युत बोर्ड के 132 केबी डबल सर्विस ट्रांसमिशन लाइन के टावर नंबर 176 को भी पहुंचा है। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन सुभाष मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग को करीब 30 मिनट में नियंत्रित कर लिया गया। आग की वजह से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। यहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मुआयना किया। सोलन के आईपीएच विभाग के पाईपों के स्टोर में रखी गई प्लास्टिक की पाईपों की वजह से आग भड़की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि आईपीएच विभाग के स्टोर में आग लगनी की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। कहा की अगर थोड़ी सी भी देरी हो जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया की प्लास्टिक की पाईपों में लगी आग पर काबू पा लिया है और अब सब सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed