फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मलकूमाजरा में शॉर्ट सर्किट से उद्योग में लगी आग, 50 हजार का नुकसान

मलकूमाजरा में शॉर्ट सर्किट से उद्योग में लगी आग, 50 हजार का नुकसान

Sat, 27 Oct 2018 07:00 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
मलकूमाजरा में शॉर्टसर्किट से उद्योग में आग
विज्ञापन

आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने पाया काबू
50 हजार के नुकसान का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। मलकूमाजरा में फोम के गद्दे और प्लास्टिक बबल शीट्स बनाने वाले एम एंड ए उद्योग में आग भड़क गई। उद्योग के अपने आग बुझाने के उपकरणों और समय रहते अग्निशमन विभाग को दी गई सूचना से नुकसान होने से बच गया। इस घटना में उद्योग को करीब 50 हजार रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर बाद मलकूमाजरा के एम एंड ए उद्योग में अचानक आग भड़क गई। घटना के समय कर्मचारी भीतर काम कर रहे थे। जैसे ही धुआं उठने लगा, प्रबंधकों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी और उद्योग में लगे आग बुझाने के संयंत्रों से आग पर काबू पाया जाने लगा। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी तुरंत मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में उद्योग को करीब पचास हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। बद्दी के फायर ऑफिसर देवेंद्र सिंह झौहटा ने बताया कि समय पर मिली सूचना और उद्योग के अपने अग्नि सुरक्षा उपकरणों से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed