फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दवाअों के शहर में कत्ल से दहशत

दवाअों के शहर में कत्ल से दहशत

Thu, 17 May 2018 09:58 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
दवाअों के शहर में कत्ल से दहशत
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक हब और लाखों लोगों को रोजगार देने वाले बीबीएन शहर की आबोहवा में अपराधी आए दिन जहर घोल रहे हैं। दवाओं के इस शहर के दर्द में कत्ल और लूटपाट की कई वारदातें दफन हैं। गोली मारकर हत्या, लूट के इरादे से कत्ल और रंजिश वश किसी को मौत के घाट उतार देने की कई घटनाएं यहां हो चुकी हैं। अपराधों के बढ़ते ग्राफ के बाद सरकार ने बद्दी को अलग पुलिस जिला बनाया था। मकसद था यहां आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना। लेकिन आए दिन हो रही वारदातों से सरकार का यह मकसद पूरा होता नहीं दिख रहा। लोगों का कहना है कि शहर के साथ लगती दूसरी राज्यों की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी करने की जरूरत है। दवाओं के इस शहर में अवैध दारु भी खूब बिकती है। यही नहीं चोरी की आए दिन घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2009 में जिला सोलन से अलग होकर बनाए पुलिस जिला बददी के तहत 301 पुलिस कर्मी तैनात हैं। लेकिन औद्योगिक हब के रूप में विकसित होने के बाद बीबीएन में आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी भी हुई। बीबीएन पंजाब और हरियाणा की सीमाओं से सटा हुआ है। सीमाओं की सुरक्षा सहित आपराधिक मामलों से निपटने के लिए पुलिस अपने आप को असहाय महसूस कर रही है। बीबीएन में सिमी कार्यकर्ता और दिल्ली के अपहरणकर्ता आदि बीबीएन में दस्तक दे चुके हैं। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी मुख्यमंत्री के समक्ष बीबीएन की सुरक्षा का मामला उठा चुके हैं।
विज्ञापन


अब तक हुई कत्ल की सनसनीखेज वारदातें
बद्दी में पूर्व विधायक चौधरी रामकुमार के चचेरे भाई हरजिंदर पाल उर्फ बिटटू की गाड़ी से कुचलकर निर्मम हत्या, प्रवासी युवक की हत्या, बरोटीवाला के प्लांखवाला में कामगार की हत्या, नालागढ़ के सल्लेवाल में एक कामगार की हत्या, बीते साल 14 अगस्त को प्रवासी महिला की हत्या कर शव सूटकेस में डालकर फेंकना शामिल हैं। इसके अलावा सरसा नदी किनारे हांडाखुंडी में हत्या, बददी में ज्वलेर राजेंद्र सिंह का गोली मारकर कत्ल, बघेरी टोल बैरियर पर कर्मी नरेश कुमार उर्फ गुटी की गोली मारकर हत्या, बद्दी में प्रवासी की हत्या और सिर काटकर ले जाना की घटनाएं शामिल रही हैं। इससे पूर्व विवाह समारोह में शामिल होने आई एक युवती को अगवा कर कीरतपुर की नहर में मारकर फेंक दिया था, रामशहर के चिशन गांव में बिरोजे के ठेकेदार शिवलाल की हत्या, मैहसा टिब्बा निवासी सैणीमाजरा में फोटोग्राफर की दुकान चलाने वाले परमजीत उर्फ गोल्डी की हत्या। नालागढ़ डाकघर में तैनात कर्मचारी की रोपड़ चौक पर गोली मारकर हत्या करना, खेड़ा चक्क गांव की युवती ममता को अगवा कर हत्या करना शामिल है। इसके अलावा जोघों से लापता हुआ बजिंद्र का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कई बार हो चुकी है किरकिरी
जोघों से लापता हुए बजिंद्र मामले में उच्च न्यायालय की लताड़ पर 9 माह बाद केस दर्ज किया गया। इसमें पुलिस के पांच अधिकारियों पर एक लाख रुपये जुर्माना ठोंका था। बरोटीवाला में चालान काटने के डर से ट्रांसफार्मर पर चढ़कर पहले हाथ और बाद में जान गंवाने वाले सुच्चा सिंह मर्डर केस में शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करना और बाद में आक्रोश से भरी जनता ने पुलिस की एक बस और जीप फूंक दिया था। भुड्ड में मुस्लिम समुदाय के युवक की हत्या के बाद सड़क पर शव रखकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करना, टोल बैरियर बघेरी में हुए हत्याकांड के बाद शव सड़क पर रखकर लोगों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने के कई मामले हो चुके हैं।

पटरी से चुकी है कानून व्यवस्था : मुकेश
कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। प्रदेश में एक के बाद एक हो रही हत्याओं और अन्य वारदातों से देवभूमि शर्मसार हो रही है। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बंटा धार हो गया है। सोलन जिले में ही एक पखवाड़े के भीतर चार हत्याकांडों से कानून व्यवस्था पूरी तरह से ढर्रे पर आ गई हैं।


पुलिस मुस्तैदी से कर रही है काम
आईजी साउथ रेंज आसिफ जलाल ने कहा कि पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। बद्दी में हुए हत्याकांडों के आरोपी धरे जा चुके हैं। कहा कि पुलिस फोर्स की कमी को दूर बनाया जा रहा है। आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए पुलिस महानिदेशक ने बैठक कर कड़े दिशानिर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed