{"_id":"5af06d3e4f1c1b54098b8878","slug":"61525706046-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाड़लाघाट से सीमेंट से लदा ट्रक चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दाड़लाघाट से सीमेंट से लदा ट्रक चोरी
Updated Mon, 07 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अर्की (सोलन)।
पुलिस स्टेशन दाड़लाघाट के अंतर्गत सीमेंट से भरा ट्रक चोरी हो गया। पुलिस के अनुसार नंदलाल पुत्र अमर सिंह गांव नेऊडी डॉ. कशलोग ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नंदलाल ने ट्रक कराड़ाघाट में खड़ा किया था। इसमें सरकारी सीमेंट के 200 बैग थे। ट्रक को अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी कर लिया है।
गाड़ी के मालिक ने बताया उसके ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगा है। इसकी मदद से उन्होंने शिमला में इसकी लोकेशन को पकड़ा। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दे दी है। डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि ट्रक में सरकारी सीमेंट लोड था। जो शिमला की तरफ जा रहा था। रविवार रात मालिक कराड़ाघाट के समीप ट्रक खड़ा कर घर चला गया। इस बीच शातिर चोरों ने मौका देख कर वहां से ट्रक को चोरी कर लिया और इसे शिमला ले गए। वहां किसी व्यक्ति को सीमेंट बेच दिया। पुलिस ने सीमेंट बरामद कर लिया है। चोरों को पकड़ने की तलाश जारी है।
विज्ञापन