{"_id":"5cc49bf5bdec2207863a996e","slug":"51556388853-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कौशल्या खड्ड में मिला शव जांच को शिमला भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने कौशल्या खड्ड में मिला शव जांच को शिमला भेजा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। कौशल्या खड्ड में संदिग्ध हालात में मिले शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेज दिया है। शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस शव का पोस्टमार्टम फोरेंसिक विशेषज्ञों की निगरानी में करवा रही है। शव के पास मिले आधार कार्ड से पहचान के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। मृतक की पहचान शीश पाल पुत्र शंकर पाल उम्र 34 साल निवासी गांव नागलखरी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश रूप में हुई है।
पुलिस मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है। मृतक के संबंध में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शाश पाल परवाणू में कहां रहता था। पुलिस को स्थानीय लोगों ने कौशल्या खड्ड के किनारे अज्ञात शव पड़े होने की सूचना दी थी। शव तीन से चार दिन पुराना था जिसे जंगली जानवरों ने नोच डाला था। शव के सिर पर चोट का निशान था।
विज्ञापन
पुलिस को तलाशी के दौरान जेब से आधार कार्ड मिला जिससे मृतक की पहचान उजागर हो गई। उधर, डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मौत के कारण क्या रहे इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन