फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बीबीएन में दो सड़क हादसों में चार हुए घायल, पुलिस ने दर्ज किए मामले

बीबीएन में दो सड़क हादसों में चार हुए घायल, पुलिस ने दर्ज किए मामले

Fri, 08 Mar 2019 09:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन में दो सड़क हादसों में चार लोग घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए हैं। एक हादसे में दो वाहनों के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग घायल हो गए हैं। दूसरे हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चालक को चोटें आई हैं। पहले दर्ज मामले के तहत गुरविंदर सिंह पुत्र नंद लाली निवासी गांव हरदो नमो डाकघर गरदला तहसील आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ ने बताया कि वह अपने घर से बद्दी की ओर बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जब यह वर्धमान कंपनी नंगल के पास पहुंचा तो सामने से एक ट्रक तेज रफ्तार से आया और वाहन को मोड़ते हुए इसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे यह वाहन सहित सड़क पर जा गिरा और इसकी दोनों टांगों और जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं। उधर, बरोटीवाला थाना में दर्ज हुए मामले के तहत दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर से इनमें सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर घायलों का मेडिकल करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed