फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बदमाशों को ढूंढने गए पुलिसकर्मी फेसबुक पर लाइव, जगजाहिर हुई पुलिस की प्लानिंग

बदमाशों को ढूंढने गए पुलिसकर्मी फेसबुक पर लाइव, जगजाहिर हुई पुलिस की प्लानिंग

Mon, 14 Jan 2019 06:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों को ढूंढने गए पुलिसकर्मी फेसबुक पर लाइव, पुलिस की योजना हुई जगजाहिर
विज्ञापन

सोलन में कारोबारी के कार्यालय में लहराई थी पिस्टल, आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने बनाई हैं टीमें
देश भर में दी जा रही है दबिश, मफलरधारी तीन बदमाश तीन जनवरी को पहुंचे थे कारोबारी के पास
17.0/0.0
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर में कारोबारी के कार्यालय में घुसकर पिस्टल दिखाने वालों की धरपकड़ में छेड़ा पुलिस का गुप्त अभियान सार्वजनिक हो गया है। पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर देश भर में उनके संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस सिलसिले में एक साथ कई टीमों को रवाना किया है। ये टीमें गुप्त तरीके से अब तक इस कार्रवाई को अंजाम दे रही थी। लेकिन इनमें से एक टीम के चार सदस्यों ने फेसबुक पर खुद को लाइव करके पूरी मुहिम को सार्वजनिक कर दिया। पुलिस कर्मचारियों के चेहरे भी फेसबुक पर साफ दिख रहे हैं। इससे उनकी पहचान हो गई है। फेसबुक पर लाइव चले इस वीडियो को कई लोगों ने सोमवार को अपने मोबाइल पर देखा। फेसबुक लाइव से मुहिम के सार्वजनिक होने के साथ ही पुलिस के चारों कर्मचारियों ने अपनी जान भी खतरे में डाल ली है।
बीती तीन जनवरी को सोलन शहर के एक कारोबारी को जान से मारने की कोशिश में तीन बदमाश उसके कार्यालय पहुंचे थे। मफलरधारी इन तीनों बदमाशों ने हाथ में पिस्टल ले रखी थी और कारोबारी के कार्यालय में दाखिल होते ही उसके बारे में पूछताछ शुरू कर दी। वहां पुलिस का सुरक्षा कर्मी मौजूद होने की वजह से तीनों पिस्टल लहराते हुए मौके से भाग निकले थे। इन तीनों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस तब से तीनों बदमाशों को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। इन तीनों ने शहर में एक होटल में कमरा बुक किया था जहां अपने दस्तावेज और मोबाइल नंबर पंजीकृत किए थे। इन्हीं के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की है। तीनों आरोपियों के सुराग ढूंढ कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें भेजी गई हैं।सोमवार को टीम के फेसबुक पर लाइव हो जाने से इस पूरी कार्रवाई की पोल सार्वजनिक हो गई है।
विज्ञापन

आवश्यक कार्रवाई होगी : एसपी
पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग जगह टीमें भेजी हैं। इनमें से एक टीम ने खुद को फेसबुक पर लाइव दिखाया है। इसकी जानकारी उन्हें मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि टीम के खिलाफ जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। बदमाशों को गिरफ्तार करने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed