{"_id":"5c374772bdec227333398b80","slug":"51547126642-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करों की धरपकड़ को नई टीम बनाएगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा तस्करों की धरपकड़ को नई टीम बनाएगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। जिला सोलन में नशे और इसके कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला के सभी थाने में नई विशेष टीम का गठन किया जाएगा। इसमें रोजाना थाना प्रभारी उक्त टीम के साथ नशे के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट लेने के लिए बैठक करेगा। यह निर्णय नए साल की जिला पुलिस की पहली क्राइम बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने की।
उन्होंने कहा कि एनडीपीएस सहित अन्य नशे के मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस टीम को भी सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोलन के सभी थानों में एक नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेष टीम को गठित किया जाए। उन्होंने सभी थाना प्रभारी को उक्त टीम से रोजाना बैठक करने को कहा है।
विज्ञापन
इसमें वह नशे से संबंधित मामलों पर चर्चा कर इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस मौके पर विभिन्न थानों और पुलिस चौकी में लंबित पड़े मामलों के निपटारे करने पर भी चर्चा की गई। वहीं उक्त मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश जारी किए है। इस मौके पर ट्रैफिक से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। एएसपी सोलन शिव कुमार, डीएसपी सोलन हेडक्वार्टर अमित ठाकुर, डीएसपी परवाणू अजय राणा, एसएचओ सोलन रविंद्र कुमार, सभी थाना प्रभारी, सहित चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कंडाघाट क्षेत्र में जाम के निपटारे के दिए निर्देश
क्राइम बैठक में कंडाघाट प्रभारी को एनएच सहित क्षेत्र में लगने वाले जाम का उचित निपटारा करने के निर्देेश दिए हैं। इस मौके पर एएसपी सोलन ने कहा कि एनएच पर चल रहे फोरलेन के दूसरे चरण का कार्य चंबाघाट से शुरू हो गया है। इस दौरान एनएच पर जाम की अधिक समस्या होती है। उन्होंने संबंधित एसएचओ को निर्देश दिए कि वे एनएच पर जाम न लगने के लिए संबंधित फोरलेन कार्य कर रही कंपनी के अधिकारी के साथ बैठक करें और जहां जाम लगने की अधिक संभावना है, वहां पुलिस जवान की तैनाती की जाए।