फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन शहर में चोरों ने दुकान से मोबाईल और नगदी पर हाथ साफ किया

सोलन शहर में चोरों ने दुकान से मोबाईल और नगदी पर हाथ साफ किया

Sat, 27 Oct 2018 06:56 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
शहर में दुकान से मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ
विज्ञापन

सोलन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज-1 का मामला, लोगों का शोर सुन स्कूटी छोड़ मौके से भागे चोर
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर के हाउसिंग कॉलोनी फेज-1 में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक दुकान से फोन सहित करीब डेढ़ हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ने का भी प्रयास किया है। जब इसकी भनक आसपास के लोगों को लगी तो उनका शोर सुनकर चोर अपनी स्कूटी को मौके पर छोड़ कर वहां से भागने में सफल हो गए। इसकी सूचना दुकान के मालिक ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से स्कूटी को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जिला भर में ठंड बढ़ते ही चोर गिरोह भी सक्रिय हो गया है। रात ठंड और घने अंधेरे में चोरों ने वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज-1 में देर रात करीब दो बजे चोरों ने मकान नंबर-21 में चल रही दुकान के ताले तोड़कर चोरी की गठना को अंजाम दिया। वारदात के समय जब मकान मालिक रिची ठाकुर ने कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनी तो वे छत पर गए। चोरों को इस बात की भनक लग गई और वे अपनी स्कूटी छोड़कर मौके से फरार हो गए। मकान मालिक ने कुछ दूरी तक दोनों चोरों का पीछा किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए वे मौके से फरार हो गए। दुकान मालिक महेंद्र शर्मा ने बताया कि दुकान से एक मोबाइल, तीन पेन ड्राइव और करीब डेढ़ हजार रुपये चोरी हुए हैं। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी को अपने कब्जे में लिया है। इसमें रखे बैग से पुलिस ने एक चाकू और पेचकस भी बरामद किया है। इससे पहले भी कुछ दिन पहले कॉलोनी में चोर एक दुकान और घर में चोरी को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी ने कॉलोनी में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed