{"_id":"5c37494bbdec22739c3fca47","slug":"31547127115-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में 18.80 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू में 18.80 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। हरियाणा की सीमा से सटे औद्योगिक शहर परवाणू में पुलिस को चिट्टे के खिलाफ दो बड़ी कामयाबी मिली हैं। पुलिस ने दबिश अभियान देकर अलग-अलग मामलों में दो लोगों से 18.80 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामलों में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी हरियाणा और बिहार के रहने वाले हैं। जिन्हें पुलिस ने शक के आधार पर रोका था और तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से चिट्टा बरामद हो गया। आरोपियों की पहचान संदीप बहल निवासी पिंजौर हरियाणा और राहुल निवासी बिहार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार परवाणू पुलिस ने पहले मामले में नाकाबंदी के दौरान राहुल निवासी बिहार को करीब 15 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस को आरोपी पर चिट्टा सप्लाई करने का शक था। जिसे देखते हुए आरोपी की तलाशी ली और उसके कब्जे से चिट्टा बरामद कर लिया। दूसरे मामले में संदीप बहल निवासी पिंजौर हरियाणा को 3.80 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी श्याम तोमर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मचारियों को साफ निर्देश दिए कि वे संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी लें।
विज्ञापन