{"_id":"5b89230d42c79210c643b50d","slug":"31535714061-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोघों में चोरी के आरोपी पकड़े न गए तो दो दिन बाद हाईवे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोघों में चोरी के आरोपी पकड़े न गए तो दो दिन बाद हाईवे जाम
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जोघों (सोलन)। जोघों पुलिस चौकी के तहत सोबन माजरा में पुलिस कर्मचारी के घर चोरी और फिर धमकी भरे पत्र फेंकने की घटना के 24 घंटे बाद भी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे आहत ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस को दो दिन की मोहलत देते हुए हाईवे जाम करने की धमकी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दो दिन के भीतर आरोपी पकड़े नहीं गए तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग-105 को बंद कर देंगे और सोबन माजरा में प्रदर्शन करेंगे।
सोबन माजरा में रक्षाबंधन की रात को चोरों ने पुलिस कर्मचारी के घर से करीब पांच लाख रुपये के गहने व तीन हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने खुलेआम पीड़ित के घर में धमकी भरे पत्र फेंका और जिसमें उसके बच्चों के स्कूल जाने और आने का समय लिखा था। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पड़ताल कर उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही थी। घटना के बाद से अब तक इस केस में फिलहाल कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
इससे बौखलाए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों की धमकी के बाद पुलिस अधीक्षक रानी बिंदु सचदेवा, एएसपी एनके शर्मा, डीएसपी अनिल वर्मा नालागढ़, एसएचओ नालागढ़ राजकुमार, जोघों चौकी प्रभारी मदनलाल ने दल-बल समेत घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने थाना प्रभारी जयराम के नेतृत्व में एक स्पेशल जांच टीम गठित कर तथ्य आने तक घटनास्थल पर ही रहने के आदेश दिए हैं। इस मौके पर पंचायत प्रधान हरमेश चंद चौधरी, भाजपा नेता भाग सिंह चौहान, वार्ड पंच गोपाल कृष्ण, पूर्व बीडीसी पवन कौशलई, राम, बृजेश कुमार, शिव कुमार, मक्खन सिंह चौधरी मौजूद थे।
विज्ञापन