{"_id":"5ab92d264f1c1b8c778b7e8d","slug":"31522085158-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडाघाट में नग्न अवस्था में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंडाघाट में नग्न अवस्था में मिला शव
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडाघाट (सोलन)। थाना कंडाघाट के तहत एक अधेड़ व्यक्ति का नग्न अवस्था में शव मिला है। पुलिस के मुताबिक यह शव किसी 40 से 45 वर्ष के बीच के व्यक्ति का है। शव वन विभाग की नर्सरी में नग्न अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
पुलिस के अनुसार क्वारग पंचायत के क्यारी मोड़ के नाले में बनी वन विभाग की नर्सरी में स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देखा। इसके बाद इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी गई।
पंचायत प्रधान ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि शव पर कोई कपड़ा नहीं था। शरीर पर किसी चोट के निशान भी नहीं है। लेकिन पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बताया कि शव को देखते के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है। मौत तीन से चार दिन पहले हुई होगी। प्रथम दृष्ट्या में शव बाहरी राज्य के किसी व्यक्ति का लग रहा है। उन्होंने बताया कि शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही पहचान कर ली जाएगी।