{"_id":"59fb4a884f1c1bcd538baae8","slug":"31509640840-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ किलो चूरा पोस्त 6 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ किलो चूरा पोस्त 6 किलो गांजा बरामद
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई कर एक व्यक्ति के पास से 8 किलो चूरा पोस्त और 6 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बद्दी पुलिस थाना की टीम ने घर के पास से ही खेतों से यह नशीली सामग्री बरामद की। पुलिस के अनुसार बद्दी थाना को सूचना मिली थी कि अमर सिंह सिंगी निवासी मलकूमाजरा अवैध रूप से चूरा पोस्त और गांजा बेचने का काम करता है जो वह अपने घर के पास ही खेतों में रखता है।
बद्दी थाना के एसआई राकेश रॉय की अगुवाई वाली टीम ने उसके रिहायशी मकान में दबिश दी तो खेत के साथ उगी झाड़ियों में प्लास्टिक बोरी में 8.922 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद की। खेत में उगे बांस के पेड़ और झाड़ियों के बीच तलाशी करने पर प्लास्टिक की बोरी में 8.188 किलोग्राम गांजा भी बरामद हुआ है। फिलवक्त पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 व 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बद्दी में नाके पर भारी मात्रा
में शराब बरामद, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने इस दौरान 324 बोतलें और 168 अध्धे पकड़े हैं। यह कार्रवाई स्टैटिक सर्विलेंस टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से की। पुलिस के अनुसार स्टैटिक सर्विलेंस टीम के प्रभारी सोमदत्त शर्मा ने धर्मकांटा चौक साईं रोड और बद्दी में लगाए नाके के दौरान एक मारुति कार को रुकने का इशारा किया। इस दौरान चालक वाहन को लेकर वहां से दौड़ाकर वर्तमान चौक की तरफ ले गया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने कार का पीछा कर किया तो कार चालक घनी बस्ती का लाभ उठाकर कार को छोड़कर भाग निकला। तलाशी लेने पर कार से 288 बोतलें देसी, 168 अध्धे देसी और 12 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद हुईं। दूसरे मामले में बद्दी थाना पुलिस की गश्त टीम ने राजेंद्र कुमार की करियाना दुकान से 24 बोतलें शराब की बरामद की थी। एसपी राहुलनाथ ने कहा कि पुलिस ने दोनों मामले आबकारी अधिनियम के तहत दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।