फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   उद्योगों से कच्चा माल चोरी करने के गिरोह का हुआ पर्दाफाश

उद्योगों से कच्चा माल चोरी करने के गिरोह का हुआ पर्दाफाश

Fri, 15 Feb 2019 05:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
उद्योगों से कच्चा माल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन

बद्दी पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किए सात आरोपी
दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर के सरगना भी है शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। उद्योगों के कच्चे माल पर हाथ साफ करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का बद्दी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बद्दी पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से सात आरोपियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है, वहीं पुलिस ने चोरी कच्चे माल को भी बरामद कर लिया है। एक फरवरी को हुई चोरी की वारदात के बाद बद्दी थाना पुलिस, एसयूआई और साइबर सेल की टीम ने इस पर काम करना शुरू किया। इसमें यूपी के लखनऊ पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने जिला पुलिस का सहयोग किया। इस गिरोह में बद्दी के अलावा दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर के सरगना को भी पुलिस ने दबोचा है। पुलिस के अनुसार, एक फरवरी को बद्दी थाना पुलिस में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने सात आरोपियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। दो सप्ताह के भीतर ही चोरी के इस मामले का न केवल खुलासा किया बल्कि चोरी हुए कच्चा माल भी पुलिस ने पूरा बरामद कर लिया है। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के मानपुरा स्थित दवा उद्योग से लाखों रुपये के चोरी की इस वारदात में पुलिस ने रहमत अली पुत्र बशीर अहमद, अब्दुल करीम पुत्र बशीर अहमद निवासी मलपुर बद्दी और अनवर मोहम्मद पुत्र बसीर मोहम्मद तीनों निवासी गांव व डाकघर मलपुर तहसील बद्दी, मलपुर तहसील बद्दी, विनोद कुमार गुप्ता पुत्र राधा कृष्ण गुप्ता निवासी गांव पडरोन मदुराई डाकघर बुधाई, जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश, गुरचरण सिंह उर्फ सन्नी पुत्र कमल कुमार निवासी गांव डोल डाकघर नंगल तहसील नालागढ़, पवन कुमार पुत्र कृष्ण चंद निवासी गांव रूड़े माजरा, तहसील नुरपुर बेदी, जिला रोपड़ पंजाब और चंद्र केशव यादव पुत्र भगवती प्रसाद यादव निवासी गांव व डाकघर उनवल बाजार जिला गोरखपुर यूपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सरगना सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी का सारा सामान रिकवर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed