फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ट्रक के गहरी खाई में गिरने से एक की मौत

ट्रक के गहरी खाई में गिरने से एक की मौत

Sat, 03 Mar 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रक के गहरी खाई में गिरने से एक की मौत
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
अर्की (सोलन)। पुलिस थाना बागा के तहत एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा साथ बैठा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसा देर रात को हुआ। पुलिस के मुताबिक ट्रक नंबर एचपी-11-5214 पाथा के पास गहरी खाई में जा गिरा। इसमें ट्रक चालक धनपत (28) पुत्र लच्छीराम गांव सुखन डाकघर दानोंघाट तहसील अर्की की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। साथ में बैठे रूपलाल पुत्र हरि सिंह गांव लोअर आखर कपाई बल्ह जिला मंडी को गहरी चोट आई हैं। इसे उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया। डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


करेंट से झुलसी बच्ची को दी आर्थिक मदद
अर्की (सोलन)। हाईटेंशन तारों की चपेट में आई नीरुपा को प्रशासन ने आर्थिक मदद दी है। एसडीएम छवि नांटा ने 5000 रुपये की राशि बच्ची के परिजनों को दिए हैं। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार दाड़लाघाट ने पीड़ित परिवार को घर जाकर यह धनराशि सौंपी। डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। बच्ची हाईटेंशन तारों की चपेट में आई गई थी तथा उसका एक हाथ काटना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed