{"_id":"5a68b99a4f1c1b4d588b47e7","slug":"21516812698-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली से 1 किलो 118 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाली से 1 किलो 118 ग्राम चरस बरामद
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने बुधवार को समलेच के समीप चिल्ला गांव में एक नेपाली युवक से एक किलो 118 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी से एक तराजू भी बरामद हुआ है।
एसआईयू के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर यशवंत कंवर के नेतृत्व में बुधवार को हेड कांस्टेबल महिपाल, केवल कृष्ण, अजय नन्हा, राजेश व लेडी कांस्टेबल संध्या समलेच क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर ने सूचना दी कि एक नेपाली युवक चरस लेकर आ रहा है। एक नेपाली युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे दबोच लिया और जब उसके सामान की तलाशी ली तो 1 किलो 118 ग्राम चरस, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान कृष्णा साहू निवासी नेपाल के रूप में की गई है। एसपी मोहित चावला ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ में आरोपी से यह भी पता लगाया जाएगा कि वह चरस कहां से लेकर आया था, ताकि चरस की आपूर्ति करने वालों तक भी पहुंचा जा सके।