{"_id":"5c59c03ebdec227f1c76b604","slug":"201549385790-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरी चोरी करते दो लोग दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैटरी चोरी करते दो लोग दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। सोलन के देवठी में बैटरी चोरी करते दो व्यक्तियों को ग्रामीणों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक टिप्पर से बैटरी निकालने का प्रयास कर रहे थे। तभी क्षेत्र के ग्रामीणों ने इन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को मेडिकल करवाने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया। आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार देवठी क्षेत्र के चाकल गांव में खड़े एक टिप्पर से दो लोग सोमवार रात बैटरी निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। ग्रामीणों ने आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी सोलन सहित अन्य क्षेत्रों में बैटरी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। धर्मपुर थाना के देलगी क्षेत्र में भी रविवार को दो ट्रकों सहित कार से बैटरी चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई है। आरोपियों का मंगलवार को मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। आरोपियों की पहचान संजू निवासी शोघी और आकाश निवासी जतोग के रूप में की है।
विज्ञापन
उधर, एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है।