{"_id":"5b4a03554f1c1b27618b4800","slug":"201531577173-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर दिलप्रीत की गिरफ्तारी के बाद बद्दी से चार गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टर दिलप्रीत की गिरफ्तारी के बाद बद्दी से चार गुर्गे गिरफ्तार
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। गैंगस्टर दिलप्रीत की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर बीबीएन सुर्खियों में आ गया है। गायक परमीश वर्मा पर गोली दागने के मामले में यह क्षेत्र सुर्खियों में आया था। यहां से तीन युवकों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार करके ले जा चुकी है। इस बार पंजाब पुलिस ने कार्रवाई कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, पंजाब पुलिस अधिकारिक तौर पर एक ही युवक को ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है। इस सारे प्रकरण को पंजाब पुलिस ने खुफिया तरीके से अंजाम दिया। यहां तक कि स्थानीय पुलिस तक को इसकी भनक नहीं लगी।
जिला पुलिस बद्दी को इसकी सूचना इधर-उधर से ही मिल रही है। किसी भी संबंधित क्षेत्र से अधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी के अलावा बद्दी जिला पुलिस को पंजाब पुलिस ने कोई जानकारी देना मुनासिब नहीं समझा। इसके पीछे अहम कारण माना जा रहा है कि इस हाई प्रोफाइल गोली कांड में पंजाब पुलिस हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। बताया जाता है कि इस मामले में विपिन ठाकुर निवासी मखनूमाजरा को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस पहले भी उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले चुकी है, जबकि बद्दी के गुल्लरवाला निवासी परमजीत सिंह को परमीश वर्मा गोलीकांड में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल, यह मामला बीबीएन में सुर्खियों में गूंज रहा है। बताया जाता है कि विपिन एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती था जहां से पंजाब पुलिस के दो दर्जन जवानों ने उसे उठा लिया है।
विज्ञापन
दिलप्रीत और परमीश वर्मा के आपसी संबंध पहले अच्छे थे और उनमें फिरौती की रकम के लेन-देन के मामले के बाद अनबन हो गई थी। दिलप्रीत ने परमीश को गोली दाग दी थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने बद्दी में दस्तक दी और कई दिनों तक यहां डेरा डाले रखा। पिछले दिनों गैंगस्टर दिलप्रीत को पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-43 से दोनों ओर से गोलीबारी के बाद गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद ये खुलासे हुए हैं। इसमें बद्दी के एक उद्योगपति से 10 लाख की फिरौती में से पांच लाख की बात सामने आई है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की अब तक की जांच में पंजाब और बीबीएन का फिरौती कनेक्शन सामने आया है। यहां से लाखों की फिरौती परमीश गोली कांड से जुड़े गैंग को गई थी। इसकी पुष्टि उस समय हुई जब पुलिस ने मानपुरा के एक उद्यमी से पूछताछ की। सूत्रों का दावा है कि बीबीएन के कई उद्यमियों और नेताओं से पंजाब कि यह गैंग फिरौती लेती थी।
जिला पुलिस बद्दी की एसपी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि पंजाब पुलिस की यहां पर दस्तक और गिरफ्तारी की बात का उन्हें इधर-उधर से ही पता चल रहा है। पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस को कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी है।