{"_id":"5a2184f14f1c1b68678bf44e","slug":"201512146161-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बददी के ऋषि अपार्टमेंट के मकान से चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बददी के ऋषि अपार्टमेंट के मकान से चोरी
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
naked thief
- फोटो : sanghailist
बद्दी (सोलन)। ऋषि अपार्टमेंट के एक फ्लैट के ताले तोड़कर शातिर नकदी और गहने चुरा ले गए। मामले की पीड़ित व्यक्ति ने बददी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार पुत्र सुखदेव शर्मा निवासी मकान नंबर एस-4-201 ऋषि अपार्टमेंट ने बताया है कि वह और उसकी पत्नी दोनों कामकाजी है और वह रोजमर्रा की तरह काम पर गए थे। बेटा स्कूल में था। वह करीब पौने चार बजे अपने मकान में वापस आया तो मकान के दरवाजे के ताले टूटे मिले। घर का सामान बिखरा पड़ा था। मकान के भीतर रखी अलमारी से चोर नकदी और गहने ले उड़े। एसएचओ एमआर नाइक ने कहा कि पुलिस के पास ऐसी शिकायत आई है, जिस पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन