फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   रडियाणा से चार लाख की पेयजल पाइपें चोरी

रडियाणा से चार लाख की पेयजल पाइपें चोरी

Mon, 28 Aug 2017 10:28 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
सुबाथू (सोलन)। धर्मपुर थाने के तहत सुबाथू चौकी से सटे गांव रडियाणा में आईपीएच के ठेकेदार की लाखों रुपये की पाइपें चोर ले गए। एक महीने के भीतर यह दूसरी बड़ी वारदात है। चोर पहले ठेकेदार का जनरेटर और अब 120 पेयजल पाइपों पर हाथ साफ कर गए हैं। 27 जुलाई को ठेकेदार श्रीराम ने पुलिस के पास शिकायत दी थी कि विद्युत कार्यालय के बाहर से उनका 80 हजार रुपये का जनरेटर चोरी हो गया है।
विज्ञापन

ठेकेदार इन दिनों रडियाणा से छपरौली पेयजल स्कीम के लिए पाइप बिछाने का काम कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की तहकीकात में छावनी परिषद में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया तो जनरेटर चोरी करने वाले शातिर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। फुटेज के अनुसार चोरी को अंजाम देने वाले शातिर देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर जनरेटर उठा ले गए। लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसके बाद भी बीते दिन भी रडियाणा से चोर करीब 4 लाख की 120 पेयजल पाइपों को चोर ले गए। आईपीएच ठेकेदार श्रीराम ने बताया कि जनरेटर चोरी और पाइपें चोरी होने की शिकायतें पुलिस के पास दर्ज करवा दी हैं। चोरी करने वाले फिलहाल पकडे़ नहीं गए हैं। पुलिस चौकी प्रभारी मदनलाल ने कहा कि पुलिस को ठेकेदार की शिकायत मिली है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस चोरों को पकड़ लेगी।
विज्ञापन


फुटेज में दिख रहे हैं चोर
सुबाथू से धर्मपुर और सोलन जाने वाले चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में 27 जुलाई को रात 11.20 बजे एक पिकअप के पीछे जनरेटर बांधकर चोर गुजरते हुए नजर आए हैं। लेकिन फुटेज में न तो चोरों पहचाना जा रही है ओर न ही पिकअप पर नंबर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed