फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बीबीएन में बिना पंजीकरण काम पर नहीं रखे जाएंगे कामगार, पुलिस अधीक्षक ने जारी किए निर्देश

बीबीएन में बिना पंजीकरण काम पर नहीं रखे जाएंगे कामगार, पुलिस अधीक्षक ने जारी किए निर्देश

Fri, 08 Feb 2019 06:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन में बिना पंजीकरण काम पर नहीं रखे जाएंगे कामगार
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश, नशा माफिया पर नकेल कसने को युवाओं का लेंगे सहयोग
यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए किया जा सकता है वन वे
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। पुलिस जिला बद्दी के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि सुबह-शाम के समय बद्दी -साई मार्ग पर बड़े वाहनों को रोकने के लिए उद्योग संगठन, व्यापार मंडल और ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत चल रही है।जल्द ही इस पर एक्शन लिया जाएगा जिससे बद्दी में लगने वाले जाम पर अंकुश लगाया जा सके। वह शुक्रवार को प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के तहत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि बीबीएन के हर चौराहे व संपर्क मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे पुलिस के नाक, कान और आंख होते हैं। अगर सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लग जाते हैं तो कितना भी शातिर चोर हो, इससे बच नहीं सकता। उन्होंने पुलिस फोर्स की कमी बताते हुए कहा कि बारे में सरकार व उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है और जल्द ही उन्हें अतिरिक्त जवान मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई जाएगी, वहीं कानून व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी। उन्होने बीबीएन के उद्योग संगठनों से अपील की है कि अपने उद्योग में मजदूर व कर्मचारी पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही काम पर रखें। पुलिस जिले में नया थाना व चौकियां खोलने का प्रस्ताव सरकार व गृह विभाग को भेजा जाएगा। पुलिस लाइन का काम तेजी से चल रहा है जो कि एक साल में पूरा होने की आशा है।
बीबीएन से नशे को जड़ से किया जाएगा खत्म : रोहित
उन्होंने कहा कि बीबीएन में युवाओं ने नशे की बढ़ते मामलों की देखते हुए विशेष अभियान चला रखा और जल्द ही संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाएगी। नशे को किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं किया जाएगा। खाली पड़े अपार्टमेंट और मकानों में दबिश दी जाएगी। बद्दी के एकमात्र मल्टीप्लेक्स सिनेमा में कैमरे न होने पर उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। राजस्थान के जयपुर निवासी रोहित मालपानी 2012 बैच के आईपीएस हैं। इससे पहले बिलापुर, मंडी में एएसपी और किन्नौर, सिरमौर में एसपी रह चुके हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडीया से जुड़ेगी पुलिस पब्लिक
उन्होंने कहा कि लोगों को मित्रवत हिमाचल पुलिस के साथ जोड़ने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को किस तरह सोशल मीडिया से जोड़ा जाए। इस पर अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed