फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   रिवॉल्वर के शैल और गोलियों के लिए पुलिस छान रही जंगलों की खाक

रिवॉल्वर के शैल और गोलियों के लिए पुलिस छान रही जंगलों की खाक

Sun, 06 May 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
रिवॉल्वर के शैल और गोलियों के लिए पुलिस छान रही जंगलों की खाक
revolver

संतोष कुमार

विज्ञापन

सोलन।
पहली मई को कसौली में अनधिकृत निर्माण के दौरान प्रशासनिक एक टीम की समन्वयक महिला अधिकारी को गोली दागने में प्रयुक्त रिवाल्वर बेशक पुलिस ने तलाश कर लिया है, लेकिन अभी भी इसके शैल और गोलियों के लिए वह जंगलों की खाक छान रही है। हत्यारोपी से पूछताछ के बाद उसने रिवाल्वर छिपाने का ठिकाना पुलिस को बता दिया। इसकी बिनाह पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार तो बरामद कर लिया है, लेकिन चली हुई गोलियों के शैल बरामद करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने गोलियां दागने के बाद इसके शैल व गोलियों को जंगलों में फेंका दिया। इसकी खोजबीन के लिए पुलिस जंगलों की खाक छानने में जुटी हुई है। फिलवक्त हत्यारोपी विजय ठाकुर का पुलिस रिमांड 9 मई तक का है, जिसे पुलिस दोबारा से अदालत में पेश करेगी।

मंडलायुक्त की रिपोर्ट का इंतजार
सर्वोच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। इस पर सरकार ने इसे अदालत में सबमिट करवा लिया था, लेकिन अदालत इससे संतुष्ट नहीं हुई है। इस प्रकरण की समूची रिपोर्ट तलब की गई है। इसके लिए प्रदेश सरकार को 9 मई को अदालत में रिपोर्ट सौंपनी है। सरकार ने मामले की जांच मंडलायुक्त शिमला को सौंपी है। उन्हें एक पखवाड़े का समय दिया गया है। इस पर वह कसौली और सोलन में तथ्य से जुड़े पहलुओं पर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। रिपोर्ट 9 मई तक सरकार तक नहीं पहुंच सकती है। अब देखना है कि प्रदेश सरकार 9 मई को सर्वोच्च न्यायालय में क्या रिपोर्ट प्रस्तुत करती है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एवं मंडलायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि निर्धारित समय के भीतर रिपोर्ट तैयार करके सरकार को दे दी जाएगी। इसके लिए वह कसौली और सोलन में पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed