फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बद्दी में सड़क हादसों में तीन लोग घायल

बद्दी में सड़क हादसों में तीन लोग घायल

Sun, 01 Oct 2017 10:40 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी के लोदीमाजरा स्थित एक फार्मा कंपनी के कामगार ने सीनियर ऑफिसर पर कार चढ़ा दी। इससे उसका पैर पूरी तरह से कुचल गया। पुलिस में दर्ज शिकायत में दलीप कुमार पुत्र भरमेश्वर प्रसाद ने बताया कि वह मैकलोर्डज फार्मा लोदीमाजरा में सीनियर आफिसर है। अपने क्वार्टर बसंती बाग से कंपनी की बस में ड्यूटी पर गया। जब बस पार्किंग में खड़ी हो गई तो ऑफिस जाने लगा। तभी कंपनी के कामगार ध्रुव कुमार ने अपनी कार उसके पैर पर चढ़ा दी।
विज्ञापन

एक अन्य हादसे में बाजार में सब्जी लेने गई एक महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना दूरभाष पर लोगों ने परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। तब्बसुम पुत्री नन्हें निवासी चक्का रोड़ बद्दी ने बताया कि वह बिलांवाली में एक कंपनी में काम करती है। उसकी माता बाजार से सब्जी लेने गई थी। लेकिन, उन्हें शाम को फोन आया कि उसकी मां सड़क पर पड़ी है, जिसके मुंह से खून बह रहा है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

वहीं, बद्दी-नालागढ़ हाईवे पर खेड़ा में एक लड़की को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरी। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। गुलाब सिंह पुत्र पदमू राम निवासी गांव निचला खेड़ा दुर्गा धाम कॉलोनी ने बताया कि पवन कुमार की बेटी सेजल खेड़ा में सड़क पार कर रही थी। बद्दी की ओर आए एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसे चोटें आई हैं। उसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी बद्दी राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने तीना मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चालकों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed