{"_id":"59a44bb24f1c1bdd018b45e7","slug":"191503939506-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टमाटर से लदी पिकअप पलटी, पांच लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टमाटर से लदी पिकअप पलटी, पांच लोग घायल
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। धयारीघाट से टमाटर की खेप लेकर सोलन आ रही पिकअप गाड़ी के पलटने से उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कंडाघाट लाया गया था। यहां चार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सोलन अस्पताल में दाखिल करवाया है। घायलों की पहचान चालक जयकिशन, धन बहादुर, उमेश, तेज बहादुर और निर्मल के रूप में हुई है। यह सभी पिकअप नंबर एचपी - 51 - 3032 पर सवार होकर टमाटर की सप्लाई देने के लिए सोलन आ रहे थे। इस दौरान धयारीघाट के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी ढांक में लुढ़क गई।
हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों ने चारों की मदद कर उन्हें ढांक से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल दाखिल करवाया। इनमें से चालक जय किशन को मामूली चोटें आई हैं तथा इन्हें कंडाघाट में ही दाखिल किया है। अन्य चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ज्यादातर घायलों के सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोटें लगी हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन तेज कर दी है। कंडाघाट के थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने चालक जय किशन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।