{"_id":"5aca438b4f1c1b496b8b467d","slug":"181523205003-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में शराब के ठेके पर हमला, सेल्समैन की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परवाणू में शराब के ठेके पर हमला, सेल्समैन की धुनाई
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
fighting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)।
पुलिस ने थाना परवाणू के तहत शराब के ठेके पर तैनात सेल्समैन पर हमला किया गया। इस मामले में चार युवकों पर मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि सभी ने मिलकर शराब के ठेके पर तोड़फोड़ भी कर दी। इससे भारी नुकसान हुआ है।
पीड़ित तारा चंद पुत्र जीत राम निवासी कुथड़ तहसील सोलन ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद वह ठेके पर आ गया। इस बीच ससुराल पक्ष से दलीप सिंह, विक्रम, मोनी और एक अन्य युवक ठेके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर पीड़ित की धुनाई शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी डंडे और ईंटों से प्रहार करते रहे। इससे ठेके पर मौजूद उसके पिता को भी चोटें आई हैं। पीड़ित के अनुसार सभी आरोपी मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर ठेके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भादंसं की धारा 452, 323, 504, 506, 427 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित का मेडिकल करवा लिया गया है।
विज्ञापन