फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अर्की में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, बचाव को आई मां पर भी बोला हमला

अर्की में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, बचाव को आई मां पर भी बोला हमला

Thu, 08 Mar 2018 09:48 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
अर्की में गुंडागर्दी का नंगा नाच
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)।
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अर्की क्षेत्र में एक युवती और उसकी मां से बदसलूकी करने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने न सिर्फ युवती से छेड़छाड़ की बल्कि विरोध करने पर युवती और उसकी मां दोनों की पिटाई कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

अर्की थाना में एक युवती ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि संजीव कुमार पुत्र रतिराम उसके कमरे में घुस गया। आरोपी ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इस पर जब पीड़ित जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो आवाज सुनकर उसकी मां कमरे में पहुंच गई। आरोपी ने उसकी मां पर हमला बोल दिया और वहां रखे डंडे से उसकी मां की पिटाई करने लगा। पीड़िता ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो उसने उस पर भी हमला बोल दिया। आरोपी ने लात और घूंसों से युवती की बेरहमी से पिटाई कर डाली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि इस मामले में बुधवार शाम को ही शिकायत मिली है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इसके बाद मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पीड़ित ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed