फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बरोटीवाला में संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, पेट पर मिला जख्म का निशान

बरोटीवाला में संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, पेट पर मिला जख्म का निशान

Tue, 27 Nov 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत
विज्ञापन

पेट पर मिला जख्म का निशान
बरोटीवाला में लक्कड़ डिपो के समीप घायलावस्था में पड़ा था उत्तर प्रदेश का प्रेमपाल
पीजीआई ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला थाना के तहत लक्कड़ डिपो के समीप एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतक के पेट से खून बहता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मजदूर को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय बीच रास्ते में मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय प्रवासी प्रेमपाल पुत्र इतवारी लाल निवासी गांव गंगापुर तहसील फरीदपुर बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जहां प्रेमपाल को घायलावस्था में लोगों ने देखा था वहां उन्होंने किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लगने की बात कही थी, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के दौरान पाया कि प्रेमपाल के पेट में नुकीली चीज धंसी हुई थी। इस वजह से ज्यादा रक्त प्रवाह होने से उसकी मौत हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमपाल नशे की हालत में था, जो लड़खड़ाकर लक्कड़ डिपो के पास किसी नुकीली चीज पर गिर गया, जो उसके पेट में धंस गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के संबंध में लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मौत की असली वजह का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed