फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, पीजीआई में हुई मौत

विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, पीजीआई में हुई मौत

Sun, 08 Apr 2018 10:41 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, पीजीआई में हुई मौत
demo pic - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बददी (सोलन)।
नालागढ़ थाना क्षेत्र की दभोटा चौकी के तहत ढाणा गांव में किराये के मकान में रहने वाली विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत उपचार के लिए सीएचसी नालागढ़ लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार ढाणा गांव में रूबी (35) पत्नी सुनील कुमार निवासी गांव गदीवाल, जिला होशियापुर, पंजाब यहां किराये के मकान में रहती थी। वह भाटियां गांव स्थित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में काम करती थी। उसका एक बच्चा भी है। किराये के कमरे में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में उसने जान से हाथ गंवा दिया। एसपी बददी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि देह परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed