फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कुनिहार बाजार में दुकानों पर सरेआम बिक रहे तंबाकू पदार्थ

कुनिहार बाजार में दुकानों पर सरेआम बिक रहे तंबाकू पदार्थ

Sat, 03 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार बाजार में दुकानों पर सरेआम बिक रहे तंबाकू पदार्थ
smoking
कुनिहार (सोलन)। प्रदेश सरकार और कोर्ट की तरफ से गुटका तथा खैनी पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद कुनिहार बाजार सहित उपमंडल के छोटे बाजारों-गांवों की दुकानों में सरेआम यह नशीले पदार्थ बिक रहे हैं। दुकानदार कानून की परवाह किए बगैर इन प्रतिबंधित नशीले पदार्थों को बेचने से बाज नहीं आ रहे। खरीददारों को ब्लैक में यह नशीली सामग्री दोगुने दामों पर बेची जा रही है।
विज्ञापन

कुछ दुकानदार इन नशीले पदार्थों को प्रिंट रेट से दो से तीन गुणा दामों पर बेच रहे हैं। क्षेत्र के श्यामलाल, राम किशन, प्रेमलाल, गिरजा राम, मस्तराम, दुनीचंद, केशवराम, मनीराम, रोशन, जानकी राम, किशनचंद, सोहन लाल और गोबिंद ने कहा कि इन प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बिक्री से जहां लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है वहीं इनके इधर उधर बिखरे खाली रेपरों से पर्यावरण भी दूषित हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे दुकानदारों और उन लोगों पर जो दुकानदारों को यह प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बेचने के लिए उपलब्ध करवाते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई लोग बाहरी राज्य से इन प्रतिबंधित नशीले पदार्थों को लाकर यही कारोबार कर रहे हैं। हैरत इस बात की है कि इन नशीलों पदार्थ से जहां कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं वहीं कुछ लोग इनकी सरेआम बिक्री कर रहे हैं। मोटी कमाई के चक्कर में यह लोग युवाओं को बीमारी के मुंह में धकेल रहे हैं।
विज्ञापन


विभाग करता रहता है कार्रवाई : बीएमओ
बीएमओ तारा चंद नेगी ने कहा कि विभाग के उड़नदस्ते और पुलिस विभाग समय-समय पर ऐसे प्रतिबंधित कार्य करने वालों पर कार्रवाई करती रहती है। कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है। इसमें सजा तक का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed