फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू पुलिस ने दो दिन में राजस्थान से बरामद की जुडवा बहनें

परवाणू पुलिस ने दो दिन में राजस्थान से बरामद की जुडवा बहनें

Wed, 02 Aug 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। परवाणू पुलिस ने महज दो दिन की पड़ताल के बाद 29 जुलाई को टिपरा गांव से लापता दो लड़कियों को बरामद कर लिया है। दोनों लड़कियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस थाना परवाणू के तहत 29 जुलाई को एक पिता ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी कि उसकी दो बेटियां (जुड़वां) उम्र 23 साल गुम हो गई हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों की तलाश में दो टीमों का गठन किया।
विज्ञापन

हरदेव राणा और महिला कर्मचारियों की टीम मालत देवी की अगुवाई में गठित की गई। पुलिस ने व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के अन्य विकल्पों का इस्तेमाल करते हुए पड़ोसी राज्य में संपर्क साधा। इससे पुलिस को लड़कियों के राजस्थान में होने की सूचना मिल गई। पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल राजस्थान के गंगापुर सिटी आउट पोस्ट से संपर्क स्थापित कर दोनों लड़कियों को परवाणू टीम ने सुरक्षित बरामद कर इनके पिता के सुपुर्द कर दिया। लड़कियां अपने घर से परिजनों को बिना बताए मॉडलिंग और फिल्मों में काम करने के लिए घर छोड़ कर चली गईं थीं। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से दोनों लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर न सिर्फ गलत हाथों में जाने से बचाया बल्कि उनका भविष्य भी खराब होने से बचा लिया। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने कहा कि पुलिस प्रयास से इतने कम समय में लड़कियों को ढूंढ लाना सराहनीय कार्य है। लड़कियों को परिवार के हवाले कर दिया गया है। दोनों लड़कियां सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed