फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   एनएच पर दत्यार में गिरा मलबा, लगा आठ किमी लंबा जाम

एनएच पर दत्यार में गिरा मलबा, लगा आठ किमी लंबा जाम

Wed, 09 Jan 2019 07:05 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Wed, 09 Jan 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर दत्यार के समीप पहाड़ी दरकने से लोगों को जाम से भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पहाड़ी दरकने से खुदाई कर रही फोरलेन कंपनी की मशीन भी चपेट में आ गई। इसमें चालक को चोटें आई हैं। घटना देर मंगलवार देर रात की है। इसकी सूचना पुलिस और फोरलेन कंपनी के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पुलिस टीम और फोरलेन कपंनी की ओर से मार्ग को साफ किया। इस दौरान रात को घंटों तक मार्ग बाधित रहा। इसके बाद बुधवार को करीब चार बजे एक बार फिर से पहाड़ी दरकने से मार्ग दोबारा बंद हो गया। इस दौरान कालका और शिमला दोनों तरफ करीब 8-8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे स्थानीय लोगों सहित बाहरी राज्यों के पर्यटक करीब दो घंटे तक फंसे रहे।

जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर दत्यार के समीप फोरलेन कंपनी की ओर से खुदाई का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सूखे मौसम में भी पहाड़ी बार-बार दरक रही है। मंगलवार देर रात पहाड़ी ढहने से मार्ग बंद हो गया था। बुधवार को मलबा हटाने के बाद एक बार फिर से पहाड़ी दरक गई और इससे पूरी तरह से मार्ग बंद हो गया। इसके बाद मौके पर परवाणू पुलिस के के जवान सहित पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं फोरलेन कंपनी की ओर से मार्ग को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया। करीब दो घंटे के बाद मार्ग को खोला जा सका। इस दौरान घटनास्थल के दोनों तरफ कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। करीब छह बजे मार्ग बहाल किया गया लेकिन यातायात पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया। जाम में फंसे वाहन रेंग-रेंग कर गंतव्य की ओर बढ़ते रहे।
विज्ञापन


बसों और गाड़ियों में फंसे रहे पर्यटक
मार्ग बंद होने के बाद पर्यटक अपनी-अपनी गाड़ियों और बसों में बंद हो गए। करीब दो घंटे तक मार्ग के बंद होने से जाम बहुत अधिक हो गया था। इसके चलते कालका-चंडीगढ़ से ट्रेन, बस और हवाई यात्रा करने वाले पर्यटकों को भी देरी हुई जिससे उन्हें खासी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस की टीमें भी जगह-जगह जाम खुलवाने में जुट गई लेकिन जाम बहुत अधिक होने से घंटों बाद भी जाम को खुलवाया गया। इसके बाद भी वाहन रेंग-रेंग कर गुजर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलबे के नीचे बाल-बाल बचा पोकलेन मशीन चालक
दत्यार के पास दरकी पहाड़ी के मलबे में खुदाई कर रही कंपनी की पोकलेन मशीन भी चालक सहित इसके नीचे दब गई थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम सहित फोरलेन के कर्मचारियों ने बड़ी सुझबूझ के साथ चालक को मलबे के नीचे से निकाला। चालक को अधिक चोटें नहीं आई हैं। चालक को प्राथमिक उपचार देने के लिए सीएचसी धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद सड़क से मलबे को हटाया गया।


मौके पर पहुंच गई थी पुलिस टीमें
एसएचओ परवाणू श्याम तोमर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया पहाड़ी के दरकने से मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थीं। उन्होंने बताया कि करीब दो घंटे के बाद मार्ग को खुलवाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे जाम को खुलवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed