{"_id":"5d2380878ebc3e6cdc3ab108","slug":"156260772516-solan-news68","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन-राजगढ़ मार्ग पर कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोलन-राजगढ़ मार्ग पर कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर दर्जा-गिरिपुल के समीप एक कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें दो लोगों को मौके पर ही मौत हो गई है। घटना सोमवार दोपहर बाद की है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को खाई से निकाला। इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना मृतकों के परिवारों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि उक्त कार मृतक चालक ने अभी हाल ही में खरीदी थी जिसे लिए करीब दो से तीन दिन ही हुए थे। पुलिस के अनुसार कार चालक 34 वर्षीय रविंद्र निवासी कंडा गांव राजगढ़ अपने गांव के ही साथी 26 वर्षीय भूपेंद्र के साथ दर्जा के लिए जा रहे थे। इसी बीच गिरिपुल और धर्जा के बीच में वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जब स्थानीय लोगों ने गाड़ी गिरने की आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव कार्य में लग गए। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की सहायता से शव को खाई से बाहर निकाल कर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को भी दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। एसएचओ सोलन धर्मसेन नेगी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि राजगढ़-सोलन मार्ग पर गिरीपुल के समीप एक कार खाई में गिर गई है। पुलिस टीम मौके पर गई। कार में दो लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों राजगढ़ के एक गांव से संबंध रखने वाले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।