फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   रामशहर के जंगल में मिले शव की नहीं हुई पहचान, अंतिम संस्कार

रामशहर के जंगल में मिले शव की नहीं हुई पहचान, अंतिम संस्कार

Thu, 27 Jun 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रामशहर मार्ग पर रामगढ़ के पास पुलिया के नीचे मिले शव की एक सप्ताह बाद भी पहचान नहीं हो सकी। इस बीच पुलिस ने मृतक का शिमला में पोस्टमार्टम करवाने के बाद नालागढ़ में दाह संस्कार कर लिया। मृतक की न पहचान हो सकी है और न ही उसके परिजनों के बारे में कुछ पता लग पाया है। पुलिस इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए मृतक की पहचान करने के लिए प्रयास कर रही है और पड़ोसी राज्यों से भी संपर्क साध रही है। आठ दिन बीत जाने के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के नाम पर पुलिस के पास बस इतना ही है कि उसकी दाहिनी बाजू पर एमएस लिखा हुआ है।


19 जून को हुई इस हत्या के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे वाहन में कहीं अन्य स्थान से लाया गया है। रामशहर में उसके साथ हाथापाई के बाद हत्या की गई है। सड़क पर दो जगहों पर खून मिलने से प्रतीत होता है कि इसे तेजधार हथियारों से मारने के बाद इसे यहां पुली के नीचे फेंका गया है। डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि शव का दाह संस्कार कर लिया है और उसकी पहचान के लिए सोशल नेटवर्किंग साइटों के साथ इश्तहार और पड़ोसी राज्यों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। गुमशुदगी रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है लेकिन पुलिस प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed