{"_id":"5d0d162c8ebc3e014601f5f2","slug":"1561138717451-97-solan-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग ने 51 चालान काटकर वसूला 97 हजार जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
परिवहन विभाग ने 51 चालान काटकर वसूला 97 हजार जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। अपूर्ण दस्तावेजों और ओवरलोडिंग सहित अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की टीम ने शिकंजा कसते हुए वाहनों के चालान काटे। आरटीओ रविंद्र शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने करीब 250 वाहनों की जांच कर 51 वाहनों के चालान काटकर मौके पर 97 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
इनमें 30 वोल्वो बसों पर भी कार्रवाई की गई जबकि अन्य वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। परिवहन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के अलग अलग हिस्सों में अमल में लाई है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व वाली टीम ने अपूर्ण दस्तावेज, ओवरलोडिंग, बिना पंजीकरण, बिना परमिट चल रहे वाहनों पर शिकंजा कसा।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नालागढ़ रविंद्र शर्मा ने कहा कि बीबीएन के विभिन्न स्थानों में कार्रवाई कर 51 वाहनों के चालान काटकर मौके पर 97 हजार जुर्माना वसूला गया जबकि चार वाहनों पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।