फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दवा उद्योग में घुसे एक दर्जन लोग, लाइसेंस जांचने के नाम पर हंगामा

दवा उद्योग में घुसे एक दर्जन लोग, लाइसेंस जांचने के नाम पर हंगामा

Sat, 08 Jun 2019 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में कुछ लोगों ने दवा उद्योग बॉस फार्मा में आधी रात्रि को जमकर हंगामा किया। कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों से मारपीट करने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

उद्योगपति ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है। उन्होंने बताया कि कंपनी में आधी रात को इंस्पेक्टर बनकर आने वाले लोगों का कहना था कि उद्योग में भारी तादाद में दवा बन रही है। इसका आपके पास लाइसेंस नहीं है। आरोपियों में से कुछ लोग बल्क ड्रग के डीलर भी हैं। बॉस फार्मा उद्योग झाड़माजरी के निदेशक पंकज नंदवाणा व मैनेजर राजेश भारद्वाज ने पुलिस में दी शिकायत में लिखा है कि शुक्रवार रात को आधा दर्जन लोग जबरन गेट मैन को डरा धमका कर कंपनी में घुस गए और उन्होंने बिना वजह हंगामा कर दिया। इससे कंपनी के कर्मचारी डर गए। कर्मियों ने पुलिस को फोन किया तो पुलिस ने मामला शांत किया। आरोपी फिर से कंपनी में आए और फिर से दहशत फैला दी। दोबारा पुलिस को बुलाया गया तो रात को दो बजे माहौल शांत हुआ। उधर, थाना प्रभारी बरोटीवाला बहादुर सिंह ने कहा कि उद्यमी की शिकायत आई है जिसकी जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed