{"_id":"5ceec450bdec2207626c53be","slug":"155915174314-solan-news183","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह के भीतर परवाणू में फिर शव मिलने से दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक माह के भीतर परवाणू में फिर शव मिलने से दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। पुलिस थाना परवाणू के तहत सेक्टर-6 में पुलिस ने संदिग्ध हालत में एक शव बरामद किया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआई अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अभी तक शव के बारे में पूरी जानकारी हाथ नहीं लग सकी है। साथ ही शव की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि व्यक्ति मानसिक रोगी था जो सेक्टर-6 में इधर-उधर घूमता रहता था।
जानकारी के अनुसार इस शव को 72 घंटों तक पहचान के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू में रखा जाएगा। मामले में अभी हत्या जैसी शंका नहीं जताई जा रही है। लेकिन, परवाणू पुलिस सभी तथ्यों पर गंभीरता से जांच कर रहीं है। बुधवार को परवाणू पुलिस को सूचना मिली की सेक्टर-6 से सेब मंडी की ओर जानी वाली सड़क में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। परवाणू पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू की।
परवाणू में अभी तक एक महीने के भीतर दो शव मिले हैं। पहला शव परवाणू पुलिस को 26 अप्रैल को कौशल्या खड्ड में संदिग्ध हालात में मिला था। जांच के बाद हत्या का मामला उजागर हुआ जिसमें परवाणू पुलिस ने आरोपियों को सलाखों तक पहुंचाया। दूसरा मामला बुधवार को सामने आया है कि जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। एसएचओ परवाणू रूपेश कांत ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि व्यक्ति मानसिक रोगी था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की हर तरह से जांच कर रही है। फिलहाल हत्या जैसी कोई संभावना नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।