फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अर्की-भराड़ीघाट सड़क पर किया जा रहा अवैध कटान

अर्की-भराड़ीघाट सड़क पर किया जा रहा अवैध कटान

Tue, 16 Apr 2019 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। अर्की-भराड़ीघाट सड़क पर किया जा रहा कटान लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। लोगों के कई बार लोक निर्माण विभाग को शिकायत करने पर भी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। खुदाई से निकल रहे रेत के चक्कर में ठेकेदार ने जगह-जगह गड्ढे डाल दिए हैं।

इससे यहां किसी अप्रिय घटना का डर बना हुआ है। बखालग पंचायत के उप प्रधान सुरेंद्र पाठक ने बताया कि इस मार्ग का कार्य कर रहे ठेकेदार ने रेत निकालने के लिए जगह-जगह पर कटान किया है जिससे सड़क पर गहरे गड्ढे पड़ चुके हैं। इससे आए दिन राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कई बार विभाग को शिकायत कर चुके हैं लेकिन विभाग के आला अधिकारी अब तक मौका देखने नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पंचायत प्रधान और आसपास के ग्रामीणों ने अवैध रूप से हो रहे कटान को रोका। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर सड़क को चौड़ा किया जा रहा है, उस स्थान से रेत को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मौके पर काम कर रहे लोगों को जब काम को रोकने के लिए कहा जाता है तो वह जान से मारने की धमकी देते हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लोक निर्माण विभाग ने समय रहते इस कार्य को नहीं रोका तो खामियाजा भुगतने के लिए विभाग तैयार रहे।


अवैध कटान होगा तो रोका जाएगा
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके सोनी ने बताया कि सड़क को चौड़ा करने के लिए कार्य को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि यह अवैध कटान होगा तो इसे जल्द ही रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed