{"_id":"5b66fdc14f1c1b8f568b8454","slug":"151533476289-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बखालग में गाय का दूध निकालने गए किसान की करेंट से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बखालग में गाय का दूध निकालने गए किसान की करेंट से मौत
Updated Sun, 05 Aug 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखालग में गाय का दूध निकालने गए युवक की करंट से मौत
दूध निकालने की मशीन में अचानक आया करंट, मदद न मिलने से गई जान
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। बखालग में गाय का दूध निकालने गए एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई है। किसान सुबह अपनी गोशाला में मशीन से दूध निकालने गया था। काफी देर तक वापस न आने पर उसके छोटे भाई ने गोशाला में जाकर देखा तो किसान जमीन पर गिरा पड़ा था। मृतक की पहचान विवेक कुमार पुत्र कांशी राम गांव दिदू डाकघर बखालग उम्र 30 के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार विवेक कुमार गांव में डेयरी का काम करता था। रविवार सुबह करीब पांच बजे वह अन्य दिनों की तरह ही अपनी गोशाला में गया। जहां वह मशीन से गाय का दूध निकालने का प्रयास कर रहा था। इस बीच मशीन की तारों में करंट आ गया और वह उनमें उलझ कर वहीं जमीन पर गिर पड़ा। काफी देर तक जमीन पर ही गिरे रहने और मौके पर मदद न मिलने की वजह से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद विवेक कुमार का छोटा भाई गोशाला में पहुंचा और उसने भाई की हालत देखकर मशीन का स्विच बंद कर दिया। इसके बाद हादसे की सूचना पंचायत प्रधान व पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इसका अर्की अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है।
पंचायत उप प्रधान सुरेंद्र पाठक ने बताया कि सुबह उन्हें हादसे की जानकारी मिली थी। इसके बाद मौके पर जाकर देखा और पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित मदद की मांग की है। उन्होंने बताया कि विवेक कुमार का जीवनयापन डेयरी के काम से चल रहा था। जल्दी-जल्दी काम निपटाने के लिए वह मशीनों की मदद लेता था।
विज्ञापन
डीएसपी अमित शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि करेंट लगने की सूचना मिलते ही पुलिस दल को मौके पर भेजा गया था। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई है। उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है व सभी के बयान दर्ज किए गए है। उन्होंने बताया कि शुरूआती पड़ताल में करेंट लगने से मौत हुई है।