{"_id":"5ccdca1cbdec22070e2bb4fb","slug":"141556990492-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायल में दिनदहाड़े घर में घुस 75 हजार की नकदी-आभूषण उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चायल में दिनदहाड़े घर में घुस 75 हजार की नकदी-आभूषण उड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (सोलन)। चायल पैलेस के समीप एक घर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर शातिरों ने सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। इनकी कीमत करीब 75 हजार बताई जा रही हैं। घटना शुक्रवार दोपहर की है। इसकी सूचना घरवालों को देर शाम पता चली। इसके बाद पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत चायल चौकी में की है। पुलिस ने शिकायत पर मौके का जायजा लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मीरा वर्मा पत्नी अनिल वर्मा ग्राम मशरूम फैक्ट्री नजदीक चायल पैलेस ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह शुक्रवार की सुबह अपने काम पर घर से बाहर चली गई थी। इसके बाद शातिरों ने उसके घर में घुस कर उसका सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, कान के झुमके, टॉपस, नोज पिन, चांदी की पायल, कड़े, चूड़े व अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया।
जब वे अपने घर पहुंची और देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे, वहीं अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उक्त महिला ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी चायल को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर आरोपी की धड़पकड़ शुरू कर दी है। एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम चायल को मौके पर भेज दिया था। इसमें शातिरों ने दिनदहाड़े सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।