फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ में बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी

नालागढ़ में बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी

Tue, 23 Apr 2019 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। एक कंपनी की 50 हजार की बीमा पॉलिसी के चक्कर में नालागढ़ के रंगूवाल निवासी एक 78 वर्षीय बुजुर्ग ने करीब 18 लाख रुपये गवां दिए। पुलिस में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया गया है। पीड़ित का कहना है कि उससे करीब 18 लाख रुपये की ठगी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस थाना नालागढ़ में हरिदास गौड़ शर्मा (78) पुत्र नंदलाल गौड़ शर्मा निवासी गांव रंगूवाल, डाकघर राजपुरा, तहसील नालागढ़ ने बताया कि उसने एक जीवन बीमा पॉलिसी ली थी। इस पॉलिसी में 26 अक्तूबर, 2015 को 50 हजार रुपये जमा करवाए थे। करीब तीन माह बाद कंपनी के हेड ऑफिस से एक कर्मी से बात हुई। उसने बताया कि कंपनी शेयर मार्केट में पैसा लगाती है। दो माह बाद उसे फोन आया कि उसके बीमे पर 35 हजार ब्याज लगा है और पैसा तभी वापस होगा, जब किसी दूसरी कंपनी में निवेश करेंगे। इसके लिए तीन कंपनियां बताई गईं। 20 हजार रुपये दे दिए। एक महीने बाद कहा कि दस साल की मियाद को खुली मियाद में बदल देते हैं। 1 लाख 75 हजार रुपये 26 मई, 2016 को जमा करवा दिए। शेष उन्होंने किसी वृद्धाश्रम के नाम पर ले लिए। इसके बाद जीएसटी भरने के लिए उससे 8 लाख 25 हजार स्पेस प्रोप मार्ट के नाम पर ले लिए। इसके बाद कहा कि जो एग्रीकल्चर के पेपर बनवाए थे, वह गलत हैं और दोबारा पेपर बनवाने हैं। एग्रीकल्चर पेपरों के नाम से 1 लाख 50 हजार रुपये फिर ले लिए। इसके बाद फोन आया, जिसमें धमकी दी गई कि आपने जो निवेश किया है वह कंपनी पाकिस्तान में आतंकियों को फंडिंग करती है और पीएमओ से आर्डर आया है कि जिन्होंने इस कंपनी में पैसे लगाए हैं, उन सभी को उठा लो। जमानत के नाम पर 30 हजार रुपये और ले लिए। इसी प्रकार उपरोक्त लोगों ने उससे धोखाधड़ी से करीब 18 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

उधर, एएसपी एनके शर्मा ने कहा कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की हर पहलु से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed