फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन के दो क्षेत्रों से पकड़ी चरस और अफीम

सोलन के दो क्षेत्रों से पकड़ी चरस और अफीम

Fri, 19 Oct 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। पुलिस ने जिला सोलन के दो क्षेत्रों से एक कारोबारी सहित अन्य व्यक्ति से एक किलो 57 ग्राम चरस सहित 44 ग्राम अफीम बरामद की है। इसमें एक मामला अर्की और दूसरा कंडाघाट का है। पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस सोलन शालाघाट मार्ग पर गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की मोहन सिंह गांव तमरेड़ तहसील अर्की अपनी कार में चरस बेचने का धंधा करता है। वहीं पुलिस ने जब सूचना के आधार पर वहां से आ रही कार को रोकने की कोशिश की तो उस व्यक्ति ने कार को पुलिस जवानों पर चढ़ाने की कोशिश की। कार को तेज रफ्तार से वहां से भगा कर ले गया और कुछ ही दूरी पर कार से उत्तर कर जंगल की और भाग। वहीं पुलिस भी पीछा करते उसकी कार तक पहुंची।
विज्ञापन

जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 82 ग्राम चरस और 44 ग्राम अफीम बरामद की गई। दूसरे मामले में पुलिस ने कंडाघाट में 975 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार पुलिस को सूचना थी कि कंडाघाट चौक पर एक व्यक्ति अपनी दुकान में नशीले पदार्थ का खरीद-फरोख्त का धंधा करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर जब दुकान पहुंच कर तलाशी ली तो वहां से 975 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed