{"_id":"5b6307614f1c1bee748b7666","slug":"141533216609-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाइवे पर टकराई दो गाड़ियां, एक ही परिवार के चार लोगों समेत नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल हाइवे पर टकराई दो गाड़ियां, एक ही परिवार के चार लोगों समेत नौ घायल
Updated Thu, 02 Aug 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर टकराई दो गाड़ियां, नौ घायल
एक परिवार के चार लोगों को आई चोटें, सभी घायलों को आईजीएमसी किया रेफर
घायलों में पालमपुर के बंदला निवासी अशोक कुमार का परिवार शामिल
अमर उजाला ब्यूूरो
अर्की (सोलन)। पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत ग्राम पंचायत पलानियां के गांव बंगोरा के समीप शिमला-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से आ रही दो गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों में सवार 10 व्यक्तियों में से नौ को तुरंत आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया। डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा ने बताया कि शिमला से हिमाचल सरकार की जीप आ रही थी। इसमें चालक शाम सिंह के अलावा चार लोग और सवार थे। बंगोरा के समीप पहुंचने पर सामने से आ रही ऑल्टो कार के साथ जीप की जोरदार टक्कर हो गई। इसे कांगड़ा निवासी अशोक कुमार चला रहा था। इसमें दोनों गाड़ियों में सवार लोगों में से नौ व्यक्ति घायल हो गए। इन्हें आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया। पुलिस ने आल्टो कार चालक अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायलों में रमेश कुमार पुत्र धनुराम निवासी गांव लोना डाकघर बंदला उम्र 45 वर्ष तहसील पालमपुर, सकीना पत्नी रमेश कुमार उम्र 42 साल, चित्रा उम्र 23 पुत्री रमेश कुमार, सूर्यांश उम्र 17 साल पुत्र रमेश कुमार, अशोक कुमार पुत्र रोशन लाल गांव बंदला डाकघर धर नचीर पालमपुर, अनिल कुमार पुत्र जिया राज निवासी गांव कमयाणा शिमला, वीरेंद्र कालिया पुत्र चंद्र मणि कालिया निवासी गांव बझोण डॉ. शराज जिला शिमला, सुरेश कुमार पुत्र हीरालाल गांव धर सुरड़ तहसील रामपुर जिला शिमला और श्याम सिंह पुत्र रतिराम निवासी गांव मानौला डाघर त्याली तहसील ठियोग जिला शिमला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।