{"_id":"5984a4e54f1c1bb9358b476c","slug":"141501865189-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेल बेरियर स्थापित करने और पर्ची काटने पर हुई मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ेल बेरियर स्थापित करने और पर्ची काटने पर हुई मारपीट
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। हरियाणा-हिमाचल की सीमा पर कालूझिंडा में टोल बैरियर स्थापित करके टोल टैक्स पर्चियां काटने के मामले में दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें टोल बैरियर के संचालक को गंभीर चोटें आई हैं। मामला टोल बैरियर स्थापित करने और यहां पर्चियां काटने को लेकर शुरू हुआ। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में जसवंत राय पुत्र देवराज निवासी वार्ड तीन सुराजमाजरा लबाणा ने बताया कि वह अपने पार्टनर मोहन लाल, संजीव भारद्वाज, सलीम मोहम्मद तथा वर्करों सहित कालूझिंडा में टोल बैरियर स्थापित करने के लिए गए थे। जब वह यहां पर्चियां काट रहे थे तो रघुवीर, गुरदेव, बाबू, राम लाल मेहता और कुड़ांवाला तथा कालूझिंडा के ग्रामीण आए तथा उन पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। हमलावरों ने पर्ची काटने की मशीन और 3200 रुपये नकदी भी छीन ली। हमले में इनकी पांच तोले की सोने की चेन भी आरोपी छीन ले गए। इस मारपीट में संजीव भारद्वाज को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट में इनकी छाती की पसलियां टूट गईं हैं। एसपी बद्दी ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर घायलों का मेडिकल और बयान कमलबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन