{"_id":"5c978d86bdec22141f00e6ae","slug":"131553436038-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस व बाईक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस व बाईक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर घायल
विज्ञापन
बस और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर घायल
कालका-शिमला एनएच पर पंचपरमेश्वर मंदिर के समीप पेश आया हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर पंच परमेश्वर मंदिर के समीप बाइक और बस की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। यह घटना रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। स्थानीय लोगों ने घायल बाइक चालक को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे करण निवासी लुधियाना जो शिमला घूमने गया था। बाइक पर वापिस घर की ओर जा रहा था कि कालका-शिमला एनएच पर पंचपरमेश्वर मंदिर के समीप उसकी टक्कर एक निजी बस से हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। इस घटना के दौरान मौके के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया था जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर थाना प्रभारी सोलन धर्मसेन नेगी ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि रविवार को पंचपरमेश्वर मंदिर के पास एक बस और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक चालक गंभीर घायल हो गया था।