फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पार्सल के नाम पर महिला से की लाखों रुपये की ठकी

पार्सल के नाम पर महिला से की लाखों रुपये की ठकी

Sat, 16 Mar 2019 07:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
पार्सल के नाम पर महिला से 10.26 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

कई किश्तों में महिला से ठगे लाखों, महिला को विदेश से पार्सल आने का दिया था झांसा
पार्सल न मिलने पर महिला ने अर्की थाने में दी शिकायत, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। मंडी की एक महिला के साथ पार्सल के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की शिकायत अर्की थाना में दर्ज की गई है। इसमें बताया है कि महिला से 2018 और 2019 में दो बार पार्सल लेने के लिए फोन आया। इसके बाद महिला ने कंपनी के बताए अकाउंट में पैसे जमा करवा दिए। इसके बाद भी महिला का पार्सल आज दिन तक उन्हें नहीं मिल पाया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार किरणा पत्नि राजेंद्र सिंह निवासी बस्सी कोठी डाकघर चोलथरा जिला मंडी ने शिकायत की है कि वह स्वास्थ्य विभाग में बतौर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उप स्वास्थ्य केंद्र सरयांज अर्की में तैनात है। उन्होंने बताया कि उन्हें सितंबर 2018 में किसी अंजान व्यक्ति का फोन आया। उक्त व्यक्ति ने बताया कि आपका विदेश से एक पार्सल आया है जिसमें काफी भारी सामान है। इसकी कस्टम ड्यूटी 29 हजार रुपये है। महिला ने सोचा कि उसका एक रिश्तेदार जो विदेश में रहता है, उसने पार्सल भेजा है। वहीं उक्त व्यक्ति ने उसे एक अकाउंट नंबर 2165010018522 दिया जो दिल्ली शाखा का था। इसमें उसने उक्त पैसा जमा करवा दिया। दोबारा से महिला को 11-9-2018 को दोबारा इसी नंबर से फोन आया और 2.70 लाख रुपये डालने को कहा। महिला ने फिर से बैंक खाते में रकम डाल दी। इसके बाद 20 सितंबर 18 तक उपरोक्त खातों में उक्त व्यक्ति अलग-अलग तारीख में पैसा डालने को कहता रहा। इस पर उक्त महिला ने अपने रिशतेदारों से पैसा ऋण लेकर उक्त खाते में करीब दस लाख 26 हजार रुपये डाल दिए। इसके बावजूद महिला का पार्सल अभी तक नहीं पहुंच पाया है। अब महिला ने इसकी शिकायत अर्की थाना में दी है। वहीं महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी पूर्ण चंद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed