{"_id":"5c7d2619bdec2273771f4777","slug":"131551705625-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में 1.343 किग्रा चरस संग पुलिस ने तीन दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नालागढ़ में 1.343 किग्रा चरस संग पुलिस ने तीन दबोचे
विज्ञापन
नालागढ़ में सवा किलो चरस के साथ तीन दबोचे
अलग-अलग जगह तलाशी अभियान में पुलिस ने पकड़े तीनों आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। जिला पुलिस ने तीन युवकों से चरस बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस की एसआईयू ने यह कार्रवाई लेबर चौक और ओमेक्स अपार्टमेंट में की। इस कार्रवाई में पुलिस ने 1.343 किलो चरस बरामद की। पुलिस के अनुसार एसआईयू टीम लेबर चौक बद्दी में गश्त पर थी कि एक युवक जामन सिंह निवासी गांव ओडर डाकघर सुंगल, तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा और परीक्षित निवासी गांव लुकाणू डाकघर खलराद तहसील सरकारघाट, मंडी वहां आए जिनकी पुलिस ने तलाशी ली। पुलिस ने जामन सिंह के पास 194 ग्राम जबकि परीक्षित के पास 250 ग्राम चरस बरामद की। एसआईयू की टीम ने ओमेक्स अपार्टमेंट के पास अनिल कुमार गांव रासेहड़ डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मंडी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 799 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने तीनों मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर लिए है।