{"_id":"5c695f90bdec2259e364f0d3","slug":"131550409616-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक वैन की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक वैन की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक वैन की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत
नालागढ़-बद्दी एनएच पर पीरस्थान के समीप देर रात हादसा, एक अन्य गंभीर घायल
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-बद्दी हाईवे पर पीरस्थान के पास एक सड़क हादसे में प्रवासी की मौत हो गई जबकि वाहन में सवार एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पीरस्थान के समीप डाडीकानियां जगह पर एक ट्रक और वैन के मध्य शनिवार देर रात हुआ। घायलों को हादसे के बाद तुरंत ही उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल लाया गया जबकि शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर उसका रविवार को पोस्टमार्टम करवा दिया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में राजकुमार पुत्र जगीरी राम ने बताया कि वह ट्रक चलाते हुए पीरस्थान के पास डाडीकानियां पहुंचा तो सामने से एक मारुति वैन आई और सीधे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में वैन चालक कैलाश साहनी पुत्र उत्तम साहनी निवासी गांव गुमला पंचायत रमभद्रपुर तहसील व जिला समस्तीपुर बिहार की मौत हो गई। वैन में सवार एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप दी है जबकि घायल का मेडिकल करवा लिया है।